Vaidik Bharat Logo

वैदिक भारत

हमारे बारे में

वैदिक संस्कृति और आयुर्वेद के प्रचार-प्रसार के लिए समर्पित संस्था

नव सृष्टि सृजन के बारे में

नव सृष्टि सृजन सेवा एसोसिएशन्स एक समर्पित सामाजिक एवं राष्ट्र निर्माण के उद्देश्य से स्थापित स्वयं सेवी संस्था है, जिसकी स्थापना समाज में सकारात्मक परिवर्तन लाने, एवं जरूरतमंद लोगो को सहयोग प्रदान करने तथा शिक्षा, स्वास्थ्य, रोजगार, संस्कृति संरक्षण और आत्मनिर्भरता के उद्देश्य से की गई है। जिसकी स्थापना 4 अप्रैल 2025 को हुई, जिसके संस्थापक आचार्य पंकज नामदेव जी है। नव सृष्टि सृजन सेवा एसोसिएशन्स भारत सरकार के संस्था अधिनियम 2013 के तहत पंजीकृत है। जिसकी पंजीकरण संख्या U85500MP2025NPL075928 है। एवं सेक्सन 8 के तहत लाइसंस्ड है जिसका लाइसेंस नम्बर 166678 है।

एवं पंजीकृत कार्यालय चंदला जिला छतरपुर म.प्र. में स्थित है।

संस्था समाज के हर वर्ग, विशेष रूप से गरीब, जरूरतमंद, महिलाओं, युवाओं और ग्रामीण क्षेत्रों के विकास हेतु कार्यरत है। हमारा विश्वास है, कि शिक्षित, स्वस्थ, संस्कारित और आत्मनिर्भर समाज ही राष्ट्र निर्माण की सच्ची नींव है।

संस्था के संस्थापक पंकज नामदेव जी के नेतृत्व में संगठन सेवा, समर्पण, पारदर्शिता और सामाजिक उत्तरदायित्व के मूल्यों के साथ निरंतर कार्य कर रहा है।

संस्था परिसर

संस्था का परिचय

नव सृस्टी सृजन सेवा संघ एक स्वयं सेवी संस्था है। जिसकी स्थापना ४ अप्रेल २०२५ को भारतीय संस्कृति, आयुर्वेद, वैदिक शिक्षा, परंपरागत व्यवसाय एवं सनातन धर्म के संरक्षण एवं प्रचार-प्रसार के लिये की गई है। इसके संस्थापक श्री गुरुदेव पंकज आनन्द नामदेव जी महाराज हैं । नव सृस्टी सृजन सेवा संघ देश के बिभिन्न भागों में वैदिक गुरुकुल शिक्षा केन्द्र, बाल संस्कार केन्द्र, स्वास्थ्य शिविर, आश्रय गृह, वैदिक धर्म अनुस्ठान केन्द्र, परंपरागत व्यवसायिक प्रशिक्षण केन्द्र, सांस्कृतिक उत्सव एवं लोक कल्याण के क्षेत्र में कार्यरत है।

हमारा दृष्टिकोण और लक्ष्य

हमारा संकल्प

नव सृष्टि सृजन सेवा एसोसिएशन्स का उद्देश्य केवल सेवा करना नहीं, बल्कि समाज में स्थायी और सकारात्मक परिवर्तन लाना है। हम शिक्षा, स्वास्थ्य, रोजगार, संस्कृति, पर्यावरण एवं आत्मनिर्भरता के माध्यम से एक सशक्त, जागरूक और समृद्ध राष्ट्र के निर्माण हेतु निरंतर प्रयासरत हैं।

हमारा दृष्टिकोण

वैदिक शिक्षा, सनातन संस्कृति व परंपरागत व्यवसायों के पुनरूत्थान के माध्यम से लोगों को शारीरिक, मानसिक, आर्थिक एवं आध्यात्मिक रुप से सशक्त बनाकर उनके जीवन में स्वास्थ्य, धन एवं खुशहाली लाएँगे और प्राचीन वैदिक ज्ञान और आधुनिक विज्ञान के बीच एक सेतु बनकर भारत और विश्व में वैदिक शिक्षा व जीवन शैली को बढ़ावा देने वाली स्वयं सेवी संस्था के रुप में उभरेंगे, जिससे एक स्वस्थ, समृद्ध एवं खुशहाल राष्ट्र का निर्माण हो सके।

संस्थापक परिचय

संस्थापक

Shree Gurudev Pankaj Aanad Namdev Ji Maharaj

संस्थापक एवं अध्यक्ष

पंकज नामदेव जी का जन्म 5 जुलाई 1994 को मध्य प्रदेश के छतरपुर जिले की चन्दला तहसील में हुआ। इनकी माता का नाम श्रीमति चन्द्रकान्ती व पिता का नाम श्री मेवा लाल नामदेव है। इनके माता–पिता ने बचपन से ही इन्हें संस्कार, परिश्रम, अनुशासन, और सेवा की प्रेरणा दी, जिसने इनके व्यक्तित्व को मजबूत आधार प्रदान किया।

शैक्षणिक योग्यताः–

पंकज नामदेव की प्रारंभिक शिक्षा कक्षा 1 से 12वीं तक सरस्वति शिशु मंदिर चन्दला से हुई, जहां से इन्होने भारतीय संस्कार, राष्ट्रभावना और अनुशासन के मूल्यों को आत्मसात किया। इसके बाद इन्होने बैचलर ऑफ बिजनेस एडमिनिस्ट्रेशन बी.बी.ए. की शिक्षा वीरांगना आवंति बाई कॉलेज छतरपुर से प्राप्त की एवं उच्च शिक्षा के रूप में इन्होने मास्टर ऑफ विजनेस एडमिनिस्ट्रेशन एम.बी.ए. की उपाधि देवी अहिल्या विश्व विद्यालय इन्दौर से प्राप्त की, जिसने इनके नेतृत्व, प्रबंधन और संगठन निर्माण कौशल को नई दिशा दी।

अनुभव एवं कार्ययात्राः–

लगभग 10 वर्षों तक विभिन्न कंपनियों, स्वयं सेवी संस्थानों, सामाजिक संगठनों तथा गौ सेवा अभियानों में सक्रिय रूप से कार्य किया है। इन्होने समाज के बिभिन्न वर्गों के साथ कार्य करते हुए यह अनुभव किया कि यदि सही मार्गदर्शन, सही अवसर और सही विचारधारा मिले, तो सामान्य व्यक्ति भी असाधारण सफलता प्राप्त कर सकता है।

स्थापना एवं उद्देश्यः–

लोक कल्याण, आत्मनिर्भरता और स्वास्थ्य भारत के संकल्प के साथ इन्होने नव सृष्टि सृजन सेवा एशोसिएशन की स्थापना की जिसका उद्देश्य स्वास्थ्य एवं स्वदेशी उत्पादों को बढ़ावा देना, युवाओं को रोजगार एवं स्वरोजगार के अवसर देना, महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाना, शिक्षा, सेवा और संस्कार आधारित समाज निर्माण, गौसेवा एवं पर्यावरण संरक्षण, भारतीय संस्कृति और वैदिक मूल्यों का पुनर्जागरण।

जन–जीवन में परिवर्तनः–

आज पंकज नामदेव जी के कुशल नेतृत्व, मार्गदर्शन और प्रेरणा से हजारों लोगो के जीवन में सकारात्मक परिवर्तन आया है। इन्होने अनेक परिवारों को आय के नये स्रोत, आर्थिक स्थिरता, आत्मनिर्भरता, सम्मानजनक जीवन शैली और खुशहाल भविष्य की दिशा प्रदान की है। इनके प्रयासों से युवाओं को रोजगार और स्वरोजगार के अवसर मिले, महिलाओं को आत्मविश्वास और स्वावलंबन की राह मिली, तथा परिवार को बेहतर जीवन जीने का नया विश्वास प्राप्त हुआ।

जहां ये मार्गदर्शन देते है, वहां लोग केवल जुड़ते नही–बदलते हैं, बढ़ते हैं और सफलता की नई उचाइयों तक पहुंचते हैं।

व्यक्तित्व की विशेषताएँः–

दूरदर्शी नेतृत्वकर्ता, प्रेरणादायक मार्गदर्शक, बहुमुखी प्रतिभा के धनी, सरल एवं विनम्र स्वभाव, अनुशासित एवं कर्मठ व्यक्तित्व, राष्ट्र एवं समाज के प्रति समर्पित, संगठन निर्माण में दक्ष, सेवा भाव एवं अध्यात्मिक सोच।

संस्थापक संदेसः–

"जीवन केवल स्वयं के लिये नहीं, बल्कि समाज के लिये उपयोगी बनाने का नाम है। यदि व्यक्ति अपने ज्ञान, समय और सामर्थ्य का उपयोग लोक कल्याण में करे, तो वही सच्ची सफलता है। हमारा उद्देश्य केवल व्यापार नही, बल्कि स्वस्थ्य, संस्कारित और आत्मनिर्भर राष्ट्र का निर्माण है।"

संक्षिप्त परिचयः–

पंकज नामदेव एक ऐसे युवा विचारक, समाजसेवी और उद्यमी है, जिन्होने शिक्षा, प्रबंधन, सेवा और भारतीय संस्कृति को एक सूत्र में जोड़कर सफलता, स्वाभिमान और समाज निर्माण की नई राह तैयार की है। इनके कार्य और विचार आने वाली पीढ़ियों के लिये प्रेरणा का स्रोत हैं।

प्रमाणपत्र और मान्यताएँ

नव सृष्टि सृजन विभिन्न सरकारी और अंतरराष्ट्रीय संस्थाओं द्वारा मान्यता प्राप्त है जो हमारी प्रतिबद्धता और विश्वसनीयता को प्रमाणित करते हैं।

PAN पंजीकरण

PAN पंजीकरण

आयकर विभाग, 2025

स्थायी खाता संख्या (PAN) का पंजीकरण जो आयकर से संबंधित पहचान का प्रमाण है।

TAN प्रमाणन

TAN प्रमाणन

आयकर विभाग, 2025

कर कटौती खाता संख्या (TAN) की पंजीकरण जो TDS से संबंधित है।

GST पंजीकरण

GST पंजीकरण

जीएसटी विभाग, भारत सरकार, 2025

वस्तु एवं सेवा कर (GST) पंजीकरण जो व्यापार में टैक्स अनुपालन को दर्शाता है।

Terms and Conditions प्रमाणन

Terms and Conditions प्रमाणन

आंतरिक नीति दस्तावेज़, 2025

सेवा की शर्तों और संचालन की नीतियों को दर्शाने वाला प्रमाणन।

हमारे साथ जुड़ें

नव सृष्टि सृजन के साथ जुड़कर आप भी वैदिक संस्कृति और आयुर्वेदिक ज्ञान के प्रचार-प्रसार में अपना योगदान दे सकते हैं। हमारे विभिन्न कार्यक्रमों, प्रशिक्षणों और अभियानों के बारे में जानने के लिए हमसे संपर्क करें।